हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को अपने 56 साल के इतिहास में 12वीं का सबसे बेहतर परिणाम घोषित किया। इस परिणाम में नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जहां 87.08 फीसदी रहा, वहीं 73.28 प्रतिशत स्वयंपाठी परीक्षार्थियों ने सफलता का आसमान चूमा। इससे पहले 2020 में 80.34 फीसदी नियमित परीक्षार्थी पास हुए थे। खास बात यह कि परीक्षा परिणाम में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस बार 90.51 फीसदी बेटियां सफल रहीं, जबकि 83.96 फीसदी लड़के पास हुए हैं। यहां तक कि टॉपर्स में भी बेटियों का दबदबा रहा और पहले पांच पायदान पर बेटियां ही हैं।
वर्ष शैक्षिक परिणाम स्वयंपाठी
2022 87.08 73.28
2021 100 100
2020 80.34 64.83
2019 74.48 57.61
2018 63.84 47.44
2017 64.50 36.73
2016 62.40 54.22
2015 53.09 37.84
2014 72.91 --
2013 59.31 --
2012 67.82 --
2011 72.85 --
12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 87.08 फीसदी रहा है। इसके लिए सभी परीक्षार्थियों को बधाई। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। इसके लिए बेटियों को विशेष रूप से बधाई। - प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।