फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रदेश के 65 केंद्रों पर हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं आज से

Thu, 03 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेशभर के 65 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक) कंपार्टमेंट की परीक्षा चार जुलाई को होगी। सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट (ईआईओपी), अंक सुधार, पूर्ण विषयों की परीक्षाएं पांच से 14 जुलाई तक संचालित करवाईं जाएंगी। इसके लिए प्रदेशभर में 65 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा शुक्रवार को होगी। इसमें 16,842 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 10,403 छात्र और 6,439 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट, अंक सुधार, पूर्ण विषयों की परीक्षाएं पांच से 14 जुलाई तक संचालित होंगी। परीक्षा में 10,794 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिसमें 6,750 छात्र और 4,044 छात्राएं शामिल हैं।
बोर्ड ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ऑब्जर्वर (प्रेक्षक) लगाए हैं। 27 उड़नदस्तों का गठन भी किया है। परीक्षा केंद्र भवनों के आसपास 500 मीटर की परिधि तक फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेशपत्र ए-4 साइज के पेपर पर ही प्रिंट करें और रंगीन फोटो प्रवेशपत्र पर चिपकाएं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश मिलेगा। प्रवेशपत्र पर क्यू-आर कोड समेत विशेष सुरक्षा फीचर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें