फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं-दसवीं कक्षा का अपडेट सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोविड-19 के चलते स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित होने के चलते घटाए गए 30 फीसदी सिलेबस के बाद अब नया अपडेट सिलेबस हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। फिलहाल नौवीं और दसवीं कक्षा का अपडेट सिलेबस अपलोड किया गया है। 11वीं और 12वीं का सिलेबस वीरवार को अपलोड किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से प्रदेशभर के करीब 6700 सरकारी और प्राइवेट स्कूल जुड़े हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं भी पूरी नहीं हो पाई थी। पिछले करीब छह माह से स्कूल बंद है और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई का ऑप्शन भी शुरू किया गया मगर अधिकतर बच्चे ग्रामीण क्षेत्रों से होने के कारण मोबाइल फोन, नेटवर्क समस्या के कारण ऑन लाइन पढ़ाई नहीं कर पाए। अब स्कूली बच्चों को पढ़ाई में समस्या आने पर सलाह के लिए स्कूल जाकर शिक्षकों से जानकारी लेने की अनुमति दी गई है। महीनेभर पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने विशेषज्ञों से बातचीत कर अपडेट सिलेबस तैयार किया है। जिसे अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। कोई भी स्कूल बोर्ड की वेबसाइट से अपडेट सिलेबस डाउनलोड कर बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रख सकते हैं।
वर्जन -
नौंवी और दसवीं कक्षा का अपडेट रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर आज अपलोड कर दिया है। 11वीं और 12वीं कक्षा का अपडेट सिलेबस वीरवार को अपलोड कर दिया जाएगा। सीबीएसई की तर्ज पर ही 30 फीसदी सिलेबस कम किया गया है ताकि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी तरह की समस्याएं न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें