फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमा सर्वर, पौने घंटे में कट रहा एक गेट पास, किसान हो रहे परेशान

विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे लगी कपास की ढेरियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। बाजरा की सरकारी खरीद किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मंडी में मंगलवार को बाजरा की आवक बढ़ गई, लेकिन इसी के साथ मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल का सर्वर भी धीमा हो गया। सर्वर सुबह से ही धीमी गति से चला, इस वजह से एक किसान का गेट पास काटने में करीब आधा से पौन घंटे का समय लगा। मंडी में फसल लेकर आए किसान दिनभर काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को बाजरा की फसल लेकर करीब 71 किसान पहुंचे। सुबह से ही मंडी के गेट पर फसल लेकर आए किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी थी। मंडी में गेट पास देने में सर्वर धीमा होने से कर्मचारियों को भी खासी दिक्कतें आई। मंगलवार शाम पांच बजे तक करीब 50 किसानों के ही गेट पास कटे। कई किसान तो अपनी फसल लेकर भी लौट गए। बाजरा खरीद में किसानों को कभी सर्वर ठप होने तो कभी सर्वर धीमा होने के साथ-साथ दस्तावेजों के मिलान में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।
मंडी सफेद सोने से अटी, बाजरा रखने के लिए प्लेटफार्म नहीं खाली
नई अनाज मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से चल रही है, लेकिन करीब एक पखवाड़े पहले से ही मंडी में सफेद सोना यानी कपास की आवक चरम पर पहुंच गई है। मंडी के सभी खुले प्लेटफार्मों पर दूर तक नजर दौड़ाएं तो कपास ही नजर आती हैं, जहां बाजरा रखने के लिए प्लेटफार्म खाली नहीं है। नई अनाज मंडी के शेड के नीचे तारामीरा मिलावटी सरसों का भंडारण किया हुआ है। जिसे हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन उठान तक नहीं करा रही है। जबकि बाजरा की खरीद भी इसी एजेंसी के जिम्मे है।
विज्ञापन

वर्जन-
मंगलवार को सर्वर सुबह से ही धीमा चला, लेकिन किसानों के गेट पास काटने में कोई दिक्कत नहीं आने दी गई। मंडी में सभी किसानों को गेट पास जारी किया गया और खरीद भी निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से की गई।
विज्ञापन

- ज्योति धनखड़, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव मार्केटिंग बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें