नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच सोमबीर वशिष्ठ व अन्य।
भिवानी। जम्मू विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स हॉल में 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम लगातार दूसरी बार ओवरऑल विजेता बनी। टीम ने 34 स्वर्ण, 19 रजत और नौ कांस्य सहित कुल 62 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में हरियाणा के 67 खिलाड़ियों सहित महिला एवं पुरुष कोच, मैनेजर, तीन तकनीकी अधिकारी और चीफ द मिशन एवं महासचिव सोमबीर वशिष्ठ समेत 75 सदस्यीय दल ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रदर्शन करते हुए पदक जीते और टीम की जीत में योगदान दिया। मुए थाई खेल संघ-हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और संघ के प्रयासों से टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। हरियाणा टीम की जीत पर संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सहित पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोचों, तकनीकी अधिकारियों और पूरे दल को बधाई दी।