फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव बुशान के हर्ष कुमार को मिली 61 लाख की प्लेसमेंट

विज्ञापन
छात्र हर्ष
विज्ञापन
तोशाम। गांव बुशान के छात्र हर्ष कुमार कालीरामण ने आईआईटी खड़गपुर में प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले ही दिन 61 लाख रुपये के पैकेज के साथ स्थान बनाया है। आईआईटी में होने वाली प्लेसमेंट प्रक्रिया हर वर्ष चर्चा में रहती है क्योंकि यहीं से यह संकेत मिलता है कि वर्तमान और भविष्य में बाजार की मांग कैसी रहेगी। इस वर्ष भी आईआईटी का कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो चुका है और शुरुआती चरण में ही बड़ी कंपनियों ने प्रतिभाशाली छात्रों को ऑफर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पहले दिन दुबई की एक ब्रांडेड कंपनी जिसका गुड़गांव, दिल्ली और नोएडा सहित कई शहरों में नेटवर्क है, ने बुशान गांव के छात्र हर्ष कुमार कालीरामण को 61 लाख रुपये का पैकेज ऑफर कर डेटा साइंटिस्ट पद पर नियुक्त किया है। हर्ष को यह अवसर जीरो डे ऑफर के रूप में मिला है। आईआईटी खड़गपुर से अध्ययन पूरा कर चुके हर्ष को यह ऑफर देश में नियुक्ति के साथ दिया गया है। प्लेसमेंट ऑफरों की प्रक्रिया इस महीने के मध्य तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें