फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी से राजस्थान के लिए नहीं चलेंगी बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में बूथ पर लगी रोडवेज बसें। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने कोरोना को लेकर अब अन्य राज्यों में रोडवेज बसों के संचालन से भी मना कर दिया है। इतना ही नहीं दिल्ली के बाद राजस्थान के लिए भी रोडवेज बसों के पहिये थम गए हैं। भिवानी डिपो से राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, जयपुर, चुरु, अजमेर के लिए कोई भी रोडवेज बस अब नहीं चलेगी। दिल्ली रूट पर दौडने वाली बसें भी बहादुरगढ़ से ही वापस लौट रही हैं, वहीं राजस्थान के पिलानी तक ही रोडवेज बस सेवा को समेटा गया है। रोडवेज बसों मेें भिवानी से रोजाना 75 हजार मुसाफिर सफर करते थे, लेकिन अब मुश्किल से 25 हजार यात्री ही रोडवेज बसों में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बसों में अब अन्य राज्यों का सफर करने वाले यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरा सफर होगा, क्योंकि अब तक भिवानी डिपो अन्य राज्यों में सीधी बस सेवाएं देता आ रहा था। लेकिन कोरोना वायरस के बढने प्रभाव को लेकर अन्य राज्यों में बसों के संचालन से तोबा की है। हरियाणा परिवहन मुख्यालय ने भी डिपो महाप्रबंधकों को खास हिदायतें जारी कर दी हैं। भिवानी डिपो से 167 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें तोशाम सब डिपो से 45 बसों का संचालन किया जा रहा है। भिवानी से दिल्ली रूट पर करीब 50 बसें बंद किए जाने के बाद राजस्थान के लिए जाने वाली पांच से सात बसों पर ब्रेक लग गया है। इसमें एक बस चरखी दादरी डिपो से भी राजस्थान के लिए दौड़ लगाती है।
ये हैं राजस्थान जाने वाली बसों की स्थिति
भिवानी डिपो से झुंझनू के लिए तीन रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। जबकि सीकर, जयपुर, चुरु व अजमेर के लिए एक एक बस सर्विस रोडवेज द्वारा दी जा रही है। इसमें जयपुर के लिए चरखी दादरी से रोडवेज बस का संचालन हो रहा है। लेकिन इन सभी रूटों की बसों पर बसें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

22 मार्च को रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम, कर्मचारी भी करेंगे घर में आराम
रविवार को रोडवेज डिपो की सभी बसों का चक्का जाम रहेगा और रोडवेज कर्मचारी भी अपने घर के अंदर ही आराम करेंगे। हरियाणा राज्य परिवहन मुख्यालय ने डिपो महाप्रबंधक को आदेश जारी किए हैं। इसमें 22 मार्च की सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक रोडवेज की कोई बस नहीं चलेगी। जबकि भिवानी डिपो से देर शाम साढ़े सात बजे तक ही बसें चलती हैं। इसके अलावा ड्राइविंग स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। रोडवेज बसें सेनेटाइज की जा रही हैं। रोडवेज अधिकारी भी एक से अधिक लोगों से कार्यालयों में मुलाकात नहीं करेंगे।
राजस्थान के लिए बस सर्विस बंद की गई हैं। डिपो की बसें केवल पिलानी तक ही जा रही हैं। इसी तरह दिल्ली के लिए पहले ही बसें बंद कर दी गई हैसं, जो बहादुरगढ़ तक की जा रही हैं। सभी रोडवेज बसें रोजाना सेनेटाइज की जा रही हैं।
विज्ञापन

-गुलाब सिंह दूहन, डिपो महाप्रबंधक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें