भीम स्टेडियम में 36वीं हरियाणा राज्य हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन मैचों का शुभारंभ हनुमान गोयल बापोड़ा, ठाकुर लाल सिंह, जय सिंह कालीरमन, राजेश भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉकी जिला प्रधान सेवा देवी ढिल्लो द्वारा की गई। आयोजक सचिव वीरेंद्र कुमार हॉकी प्रशिक्षक, हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के प्रधान विनोद पिंकू व महासचिव कृष्ण ढांडा की सेमीफाइनल मुकाबलों के आयोजन में अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी भिवानी द्वारा किया जा रहा है।
शुक्रवार को पहला मैच सोनीपत व झज्जर के बीच खेला गया। इस मैच में झज्जर की टीम की तरफ से छठी मिनट में नवीन ने मैदानी गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। सोनीपत की ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भरत छिकारा, अभिषेक, तनुज गुलिया गोलकिपर का बेहतरीन खेल प्रदर्शन रहा। मैच के 12वें मिनट में सोनीपत की टीम को एक पेनल्टी कॉर्नर के रूप में एक सुनहरी अवसर मिला। झज्जर की टीम की तरफ से ओलंपियन सुरेंद्र पालड़, जूनियर वल्र्डकप विजेता खिलाड़ी मनप्रीत का आपसी तालमेल के कारण सोनीपत की टीम पर एक के बाद एक हमले किये।
मैच के 22वें मिनट में झज्जर की टीम को पेनल्टी कार्नर मिला। जिसकों बड़ी सूझबूझ के साथ अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ ने बाल को गोल पोस्ट में डालकर अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 25वें मिनट में सोनीपत की टीम ने आक्रमक हॉकी खेलते हुए खिलाड़ी अभिन्यु ने मैदानी गोलकर अपनी टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के 44वें मिनट में सोनीपत टीम की तरफ से खिलाड़ी विकास द्वारा मैदानी गोलकर अपनी टीम का स्कोर 2-2 कर बराबर कर लिया। इस मैच का फैसला पेनल्टी शूट आऊट द्वारा किया गया। जिसमें सोनीपत की टीम ने विजयी हासिल की। दूसरा मैच जींद व करनाल के मध्य खेला गया। जींद ने यह मैच 2-1 से जीत लिया। जींद की टीम ने ओलंपियन प्रदीप मोर का खेल देखने के लिए खेल प्रेमी बड़े ही उत्सक थे। इस मैच में निर्णायक मंडल में अनिल कुमार सोनीपत, वीरेंद्र रिवाड़ी, गुरबाज, आनंद दांगी, मनीष दांगी, जितेंद्र अंबाला, ब्रज भूषण हाबड़ी द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता का तीसरा मैच भिवानी व रोहतक के मध्य खेला गया। जिसमें भिवानी व रोहतक के खिलाडिय़ों द्वारा आक्रद्ममक हॉकी खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमें एक दूसरे पर लगातार हमले करती रही परन्तु निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इस कारण मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आऊट द्वारा करवाया गया। जिसमें रोहतक की टीम ने भिवानी को 5-4 से हराया।
प्रतियोगिता का चौथा मैच कुरूक्षेत्र व दादरी के मध्य खेला गया। जिसमें दादरी की टीम ने बड़े ही रौचक मुकाबले में कुरूक्षेत्र की टीम को 5-3 से हराकर सेमीफाईल में जगह बनाई। सोनीपत, जींद के मध्य व रोहतक दादरी के मध्य सेमीफाईनल मुकाबले कल आयोजित होंगे।
सेमीफाइनल मुकाबलों में ये रहे मौजूद
प्रतियोगिता के आयोजन में सुंदर हॉकी प्रशिक्षक, नीरज हॉकी कोच, सोमदत्त शर्मा, सुशील पीटीआई, जयबीर सिंह, अरविंद कौशिक, दिलबाग पीटीआई, कर्मबीर हॉकी प्रशिक्षक, महेंद्र पीटीआई, जरनेल सिंह, जयकरण बापोड़ा, कंवर पाल बापोड़ा, हरपाल का विशेष योगदान रहा।