फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला में हिसार तो पुरुष वर्ग में भिवानी की टीम विजेता

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता के दौरान गोल रोकते खिलाड़ी । संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में शनिवार को रोचक मुकाबले हुए। महिला व पुरुष वर्ग में टीमों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में भिवानी की टीम तो महिला वर्ग में हिसार की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती संगठन के संगठन मंत्री उमेश पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सत्यनारायण, उपनिदेशक सुरेंद्र बूरा, सेवानिवृत्त खेल अधिकारी जयसिंह, जोगेंद्र प्रेमनगर, समाजसेवी कमल प्रधान, रामअवतार शर्मा व अमित डागर पहुंचे। शनिवार को खेलों में विधायक घनश्याम सर्राफ पहुंचे और विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव कृष्ण ढांडा ने बताया कि शनिवार को हुए मुकाबलों में महिला वर्ग में हिसार व अंबाला के बीच हुए कांटे की टक्कर हिसार विजेता रहा। करनाल व दादरी के बीच हुए मुकाबले में दादरी विजेता बना। सोनीपत व रोहतक के बीच हुए मुकाबले में रोहतक विजयी रहा। सिरसा व जींद के बीच हुए मुकाबले में जींद की टीम ने जीती। पुरुष वर्ग में भिवानी व पलवल की टीम के बीच हुए मुकाबले में भिवानी ने जीत दर्ज की। सिरसा व जींद के बीच हुए मुकाबले में सिरसा विजयी रहा। दादरी व कुरुक्षेत्र के बीच हुए मुकाबले में दादरी ने बाजी मारी। गुरुग्राम तथा हिसार के बीच हुए मुकाबले में हिसार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें