फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समूहगान प्रतियोगिता में हलवासिया विद्या विहार की टीम प्रथम

विज्ञापन
विजेता को सम्मानित करते आयोजक व अति​थि।
विज्ञापन
भिवानी। भारत विकास परिषद की शहीद मदन लाल धींगड़ा शाखा की ओर से रविवार को हलवासिया विद्या विहार सभागार में शाखा स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रमुख विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और गायन कौशल के आधार पर हलवासिया विद्या विहार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उत्तमी बाई विद्यालय की टीम दूसरे और विद्यांतरिक्ष स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता मेहता खत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हलवासिया विद्या विहार के प्राचार्य दीपक वशिष्ठ विशिष्ट अतिथि रहे। बरवाला से पहुंचे पूर्व जिला समन्यवक हिसार डॉ. शिवकुमार कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पर्यवेक्षक सुनीता जाखड़ रहीं। मंच संचालन दीपमाला शर्मा ने किया।
शाखा अध्यक्ष कमल नयन वशिष्ठ और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता केवल गायन स्पर्धा नहीं है बल्कि बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सहकारिता की भावना विकसित करने का माध्यम है। विद्यार्थियों के एक साथ राष्ट्रभक्ति के गीत गाने से उनमें सामूहिकता और टीम भावना का विकास होता है।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में सीबीएलयू के संगीत प्रोफेसर रविंद्र नागर और संदीप वर्मा रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष कमल नयन वशिष्ठ ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
इस अवसर पर सचिव जगदीश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रिंस महता, गतिविधि संयोजक संस्कार सूर्य प्रकाश जोशी, गतिविधि संयोजक संपर्क संजय मुदगिल, गतिविधि संयोजक सेवा सुरेश कुमार शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, विजय पाल सिंह चौहान और जिला समन्यवक राजवीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें