पुराना हाउसिंग बोर्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद बंद की गली।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। हालु बाजार, कृष्णा के गांधी नगर और पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव ज्यादा संख्या में आने के कारण अब प्रशासन ने इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। यहां अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्क्रीनिंग में जुट गई है। जिलाधीश के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए टीमों का गठन किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों में आशा वर्कर, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं, जो डोर-डोर जाकर स्क्रीनिंग करवाने का काम करेंगी। इस दौरान नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। नगर परिषद को कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन की जिम्मेवारी सौंपी गई है। आदेशानुसार कोविड- 19 महामारी संक्रमण से बचाव के लिए कंटेंनमेंट जोन में बहुत जरूरी कार्य के लिए लोग अपने आवागमन करेंगे। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी पूरी सामूदायिक दूरी और सैनिटाइजेशन के तहत होगी।
ये रहेंगे कंटेनमेंट जोन
- स्थानीय गांधी नगर, कृष्णा कॉलोनी में गली नंबर चार में सरदार हैंडलूम से सुभाष पुत्र खिलाराम के घर तक, मद्रास हैंडलूम से बनी सिंह के घर तक और गली नंबर पांच, हनुमान मंदिर से सुरेश पुत्र चंद्रभान के घर तक कनटेंमेंट जोन बनाया गया है।
- हालू बाजार में साथ लगते बनारसीदास की गली में राजीव सोनी के घर से सत्यनारायण पुत्र अर्जुनदास, पाड़ा मौहल्ला और कृपाराम की गली, रामदत्त गली से आशीष अग्रवाल एडवोकेट के घर से एमके ज्वेलर्स की दुकान तक और सुरेश कुमार पुत्र मुन्नीलाल बर्तन भंडार से बलराम ज्वेलर्स तक, रूपा चंपा गली और जिंदयान गली तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
- पुराना हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में मकान नंबर 346 से बी-164 तक, मकान नंबर 374, गोयल किरयाणा स्टोर से मकान नंबर 292 और 187, मकान नंबर 120 से 174 तक कंटेनमेंट जोन स्थापित किया गया है।