फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब नहर में पानी आने तक आधे शहर में सात दिन में केवल तीन दिन पेयजल आपूर्ति

Tue, 18 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
महम रोड पर ​स्थित जलघर का टैंक। 
विज्ञापन
भिवानी। अब नहर में पानी आने तक आधा शहर में सात दिन में केवल तीन दिन पेयजल आपूर्ति ही मिल पाएंगी। शहर में एक दिन छोड़ पानी का शेड्यूल निर्धारित किया हुआ है। सिंचाई विभाग के शेड्यूल के हिसाब से 24 फरवरी की शाम तक जिले की नहरों में पानी पहुंचेगा। सुंदर सिस्टम की नहरों के लिए 2150 क्यूसेक पानी की डिमांड भेजी गई है। शहर की बाहरी कॉलोनियों में रोजाना ही करीब 20 से 25 पानी के टैंकर आपूर्ति किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मियों की शुरुआत से पहले ही पुराने शहर में पानी की राशनिंग शुरू हो गई है। हालांकि अभी पानी की खपत ज्यादा नहीं है, इसलिए एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति में भी लोगों की पेयजल एवं रोजमर्रा कार्यों की जरूरत पूरी हो रही है। वहीं सिंचाई विभाग के नहरी पानी शेड्यूल के हिसाब से 24 फरवरी की शाम तक सुंदर सिस्टम की नहरों में पानी पहुंचेगा।
महम रोड स्थित पुराने जलघर में सप्ताह भर पानी का काम चलाने का भंडारण है। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी शहरी पेयजल शाखा अधिकारियों का दावा है कि इस दौरान शहर में राशनिंग से पानी की आपूर्ति का काम चल जाएगा। हालांकि आगे भी आपूर्ति जारी रखनी पड़ी तो भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जलसंकट से निपटने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अपने ढांचागत संसाधनों के विस्तार की योजना भी बना रहा है, लेकिन ये संसाधन गर्मी के मौसम से पहले जुटाए जाएंगे तभी शहर गर्मी में अपनी प्यास बुझा पाएगा।

सुंदर सिस्टम की सुंदर सब ब्रांच, मित्ताथल और जूई फीडर के लिए करीब 2150 क्यूसेक पानी की डिमांड की गई है। डिमांड के अनुरूप ही नहरी पानी मिलने की उम्मीद है। 24 फरवरी की शाम तक नहरों में पानी पहुंच जाएगा। हमारी प्राथमिकता शहरी और ग्रामीण दायरे के सभी जलघर टैंकों को भरने की रहेगी। - अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर डिविजन सिंचाई विभाग, भिवानी।

नहरों में पानी आने तक पुराना जलघर से शहर को तीन पेयजल आपूर्ति दी जाएंगी। पानी को लेकर शहर में फिलहाल स्थिति ठीक है। अगर जरूरत पड़ी तो इससे ज्यादा आपूर्ति के लिए भी टैंकों के अंदर पानी का भंडारण मौजूद है। बाहरी दायरे में रोजाना ही करीब 20 से 25 पानी के टैंकर भी भेजे जा रहे हैं। -ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें