फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भिवानी में देंगे जहर मुक्त खेती का संदेश, पंचायत प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राकृतिक खेती मुहिम को हरियाणा के हर घर तक पहुंचाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बड़ा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में 21 अप्रैल को भिवानी स्थित बोर्ड परिसर में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत प्रदेश के 14,000 स्कूलों के शिक्षकों और पंचायत सदस्यों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा होगा। इसमें प्रदेश के 14,000 स्कूलों के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। जिन गांवों से शिक्षक आएंगे उन गांवों के पंचायत सदस्यों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। इस स्तर का आयोजन देश में पहली बार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग के स्कूली पाठ्यक्रमों में हॉबी कक्षाएं शामिल हैं जिनमें कृषि भी एक विषय है। रासायनिक खाद के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव के चलते अब इसके विकल्पों पर विचार करना जरूरी हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विषय को लेकर गंभीर हैं और उन्होंने पूरे देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

डॉ. पवन कुमार ने कहा कि आचार्य देवव्रत विभिन्न राज्यों में जाकर लोगों को जहर मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ऐसे किसानों को भी आमंत्रित किया जाएगा जिन्होंने जहर मुक्त खेती अपनाकर उदाहरण पेश किया है। उनकी कहानियों से शिक्षकों को अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आचार्य देवव्रत से जहर मुक्त खेती के गुर सीखने के बाद शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देंगे वहीं पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को प्रशिक्षण देंगे। विद्यार्थी भी विद्यालयों में प्रशिक्षण लेकर अपने परिवारों को जागरूक करेंगे जिससे प्राकृतिक खेती का प्रसार प्रदेश के हर कोने तक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें