फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कष्ट निवारण समिति की बैठक आज, शिक्षा मंत्री सुनेेंगे शिकायतें

Thu, 04 Dec 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पंचायत भवन में शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे। बैठक में 13 परिवाद रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्री इनकी सुनवाई कर मौके पर ही समाधान करेंगे।
विज्ञापन


नगराधीश अनिल कुमार ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति में रखे जाने वाले परिवादों में पांच परिवाद पुराने हैं तथा आठ नए हैं। शिक्षा मंत्री के समक्ष रखे जाने वाले परिवादों में स्थानीय सेशन कॉलोनी निवासी सुभाष का परिवाद पुलिस से संबंधित, गांव झुप्पा निवासी सुनीता का परिवाद पुलिस अधीक्षक और एडीसी से संबंधित है। सेक्टर 13 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान रामकिशन शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जुड़ा, संदीप (कीर्ति नगर) पुलिस अधीक्षक , गांव गोलपुरा माजरा आसलवास मरहेटा निवासी धन सिंह उपमंडल अधिकारी भिवानी से जुड़ा मामला रखेंगे।
नए परिवादों में फैंसी चौक भिवानी निवासी धर्म सिंह पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन से संबंधित, बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 15 निवासी चिरंजीलाल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, युवा एकता संगठन खानक और ग्राम वासी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, निदेशक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिविल सर्जन भिवानी और हालु बाजार निवासी सीताराम शर्मा नगर परिषद संबंधी मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार नवदीप कॉलोनी (हिसार) निवासी सुलोचना डाकघर अधीक्षक भिवानी, गांव तालु निवासी विनोद सिंचाई विभाग और ढाणा रोड निवासी जनस्वास्थ एवं अभियांत्रिकी विभाग संबंधी परिवाद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें