फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 27 घंटे बाद एनसीआर में ग्रेप हटा, फिर शुरू हुआ खनन

विज्ञापन
तोशाम में ​स्थित एक क्रशर प्लांट। 
विज्ञापन
तोशाम। करीब 26-27 घंटे बाद एनसीआर में ग्रेप फिर से हटा दिया है। इसके बाद सोमवार को खानक व खरकड़ी सोहान पहाड़ में खनन कार्य शुरू हो गया है। वहीं हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की ओर से पत्थर की लोडिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तीन जनवरी को ग्रेप लगने के बाद पहाड़ों में खनन कार्य बंद हो गया था। इसके चलते क्रशर भी बंद हो गए थे। एनजीटी के आदेशों के बाद खनन कार्य की शुरुआत हो गई है। खानक पहाड़ में खनन कर की शुरुआत से लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं सुनी पड़ी मार्केट में लोगों के कामों में बढ़ोत्तरी होगी।
10 हजार से ज्यादा लोगों को मिलता है रोजगार
खानक पहाड़ से 10 हजार के करीब लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से काम मिलता है। करीब एक महीने से खनन कार्य बंद होने के कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा था। इसके कारण लोगों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा था। खानक पहाड़ में चलने वाली गाड़ियों की किस्त भी टूट गईं थी। खानक में खनन कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

तीन जनवरी देर शाम लगाया गया था ग्रेप-तीन
तीन जनवरी शुक्रवार देर सायं एनसीआर में ग्रेप-3 लगा दिया था। करीबन 26-27 घंटे बाद एनजीटी ने ग्रेप हटा दिया है। इस बारे में एचएसआईआईडीसी के मैनेजर रविंद्र जाखड़ ने बताया कि आदेश आ गए हैं खनन कार्य की शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें