फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के डंडे के वार से तीन माह के पोते की मौत

Mon, 18 Aug 2014 12:20 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिचौपा खुर्द में ससुर व बहू के आपसी झगड़े में ससुर ने अपने तीन माह के पोते को डंडा मार दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके ससुर ने उसपर हमले की नियत से लाठी मारी तो वह उसके पुत्र को जा लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की माता के ब्यान पर दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ससुर शराबी बताया जा रहा है, वहीं मृतक का पिता भी पिछले छह माह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिचौपाखुर्द निवासी राजेश कुमार की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि वह खेत पर बने मकान में रहती है तथा उसके साथ उसके ससुर भी रहते हैं। रविवार सुबह अचानक ही उसके ससुर बलबीर सिंह शराब के नशे में धुत होकर उसके पास आए और गाली-गलौच करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसपर लाठी व डंडों से वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बीच बचाव के दौरान आंगन के बीच स्थित पलंग पर सो रहा उसका तीन माह का बच्चा देवेंद्र चपेट में आ गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके का मुआयना कर शव को चरखी दादरी के समान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतक की माता के ब्यान पर पिचौपा निवासी बलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता बाहरी प्रदेश की निवासी बताई गई है तथा उसके दो पुत्र थे जिनमें से एक की आज हत्या हो गई। उसका पति पिछले छह माह से घर से लापता बताया जा रहा है।

घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चे के शव को चरखी दादरी सामान्य अस्पताल भेजा गया है और वहां पर छोटे बच्चे के शव की जांच की सुविधा नहीं मिली तो पीजीआई रोहतक जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें