फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नेहरू पार्क में बैठक के दौरान नारेबाजी करते हुए डाक विभाग के कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
स्थानीय नेहरू पार्क में रविवार को जिले भर के ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने अधिकारियों न टारगेट के नाम पर छुट्टी नहीं देने और प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए वहीं मांगों के संबंध में ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने अंबाला परिमंडल के पोस्टमास्टर जनरल को भी मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन

नेहरू पार्क में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण डाक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान दिलबाग सिंह व सचिव बलजीत सिंह ने कहा कि उन्हें टारगेट के नाम पर छुट्टी नहीं दी जा रही है। उसने डबल ड्यूटी कराने के साथ साथ महिला कर्मचारियों को भी नाजायज तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर डाक विभाग के अधिकारी ग्रामीण डाक कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद नहीं करते तो वे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वहीं ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आठ सूत्रीय मांग पत्र भी अंबाला मंडल के पोस्ट मास्टर जनरल को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें