फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश की मार में बिखरा अन्न, ठिठकी खरीद और थम गई उठान

Sat, 18 Apr 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर की अनाज मंडी में बारिश से भीगा गेहूं। 
विज्ञापन
भिवानी। बारिश के बाद मंडियों में अन्न की बेकद्री से किसान मायूस हैं। हालात ऐसे बने कि शनिवार को सरकारी खरीद रुक गई और उठान भी अधर में लटक गई। शुक्रवार शाम को हुई बारिश में भीगा गेहूं शनिवार दोपहर तक खराब होने लगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मंडी में कई स्थानों पर गेहूं बारिश में भीग गया। हालांकि पानी की निकासी कर दी गई थी और तिरपाल से फसल को बचाने के प्रयास भी किए गए लेकिन शनिवार सुबह मंडी में भीगे कट्टों का नजारा दिखाई दिया। अधिक नमी के कारण शनिवार को फसल खरीद बंद रही जबकि सोमवार को खरीद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
जिले भर में शनिवार को मंडियों में करीब 25,000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई जबकि सरसों की आवक अब अंतिम चरण में है। शनिवार देर शाम तक हुई बारिश से अनाज मंडियों में जलभराव हो गया जिससे खुले में पड़ी गेहूं की ढेरियों पर सबसे अधिक असर पड़ा। ढेरियों में पानी भरने से गेहूं सड़ना शुरू हो गया है। एजेंसी अधिकारियों ने खराब गेहूं को अलग करने के निर्देश दिए हैं वहीं मंडी प्रशासन की ओर से संबंधित आढ़तियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


अब तक जिले भर में हो चुकी है 1,42,413 मीट्रिक टन आवक
अब तक जिले भर में गेहूं की 1,42,413 मीट्रिक टन आवक हो चुकी है जिसमें से 66,713 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। वहीं मंडियों से 20,634 मीट्रिक टन गेहूं की उठान हो चुकी है। जिले में अब तक 14,711 किसान अपनी गेहूं की फसल मंडियों में लेकर पहुंच चुके हैं। जिले भर की मंडियों में 3,076 किसानों की 8,334.75 मीट्रिक टन सरसों की सरकारी खरीद की गई है जबकि 4,132.10 मीट्रिक टन सरसों की ही उठान हो पाई है।

गलियारों और रास्तों में भी लगे गेहूं के कट्टे, आवागमन भी हो रहा बाधित
जिला मुख्यालय की मंडी में गेहूं की आवक बढ़ने के साथ समस्याएं भी बढ़ गई हैं। आढ़तियों के सामने खाली स्थानों के अलावा मुख्य रास्तों पर भी गेहूं की ढेरियां और तुलाई के बाद कट्टे रखे गए हैं जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। हालांकि मंडी से गेहूं की उठान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन खराब मौसम के कारण कट्टों की उठान धीमी है और सरकारी खरीद भी प्रभावित हो रही है।


भिवानी मंडी में बरसाती पानी की निकासी की पूरी व्यवस्था है। संबंधित आढ़तियों को भी नोटिस दिए गए हैं। कुछ जगहों पर बोरियों व ढेरियों की वजह से पानी निकासी के चैनलों में रुकावट के कारण दिक्कत आई है। अभी तक बारिश में किसानों का गेहूं पूरी तरह सुरक्षित है। कुछ गेहूं भीगा है तो उसे सुखाया जा रहा है। -देवेंद्र ढूल, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें