फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश में लघु सचिवालय का डिस्पोजल ठप, आठ में से पांच मोटर खराब

Sat, 18 Apr 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय के डिस्पोजल के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते पार्षद संदीप यादव व सुभाष तंवर।
विज्ञापन
भिवानी। बारिश के दौरान लघु सचिवालय स्थित डिस्पोजल व्यवस्था ठप हो गई जहां आठ में से पांच मोटर खराब मिलने से पानी निकासी में भारी दिक्कतें आईं। हालात यह रहे कि बूंदाबांदी का पानी भी समय पर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

डिस्पोजल पर कुल आठ पंप सेट लगे हैं लेकिन इनमें से पांच खराब मिले। मोटर चलाने के लिए रखे गए जनरेटर भी खराब पाए गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में पंप चलाना संभव नहीं रहेगा। इसका असर यह रहा कि हल्की बारिश में ही पुराने हाउसिंग बोर्ड के दो से तीन मकानों में पानी घुस गया।
वार्ड नंबर दो के पार्षद संदीप यादव मौके पर पहुंचे और मोटरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुभाष तंवर के साथ रात के समय जांच की जिसमें चार मोटरों में से दो खराब और दो चालू मिलीं। वहीं बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाई गई चार मोटरों में से तीन खराब पाई गईं। इसके अलावा मौके पर रखे दोनों जनरेटर भी खराब मिले।
विज्ञापन

पार्षदों ने सवाल उठाया कि यदि बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो जनरेटर के अभाव में पंप कैसे चलेंगे और पानी निकासी कैसे होगी। उन्होंने कहा कि यह स्थिति उस स्थान की है जहां जिले के वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं।

समाधान शिविर में एसडीओ ने जानकारी होने से किया था इन्कार
करीब चार दिन पहले पार्षद संदीप यादव और सुभाष तंवर ने प्रशासन के समाधान शिविर में पहुंचकर सचिवालय परिसर के डिस्पोजल की मोटरों के खराब होने की शिकायत दी थी। हालांकि मौके पर मौजूद एसडीओ ने इस संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया था जबकि शिविर प्रभारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया था। पार्षदों ने शिविर में यह भी कहा था कि केवल लघु सचिवालय ही नहीं बल्कि शहर के अन्य डिस्पोजल और पानी निकासी के पंप सेटों में से आधे से अधिक खराब हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि समय रहते इन्हें दुरुस्त नहीं किया गया तो बारिश के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें