फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चुनाव प्रक्रिया में लगे हर वाहन में लगेगा जीपीएस

Thu, 23 May 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पंचायत भवन में चुनाव से जुडे़ अ​धिकारीयों व कर्मचारीयों को दिशा निर्देश देते डीसी  नरेश ।
विज्ञापन
भिवानी। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल की अध्यक्षता में पंचायत भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से करवाएं। समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी ईवीएम मशीन को प्राइवेट वाहन में नहीं लेकर जाएगा। इसके लिए केवल सरकारी वाहन का ही प्रयोग किया जाएगा। इसमें जीपीएस सिस्टम लगा होगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में सेक्टर ऑफिसर की अहम भूमिका होती है। सेक्टर ऑफिसर व पुलिस ऑफिसर की चुनाव से संबंधित जो डयूटी लगाई गई है, वे उसका बेहतर तरीके से निर्वहन करें। सेक्टर व पुलिस ऑफिसर आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान से पहले, मतदान के दौरान तथा मतदान के उपरांत जो डयूटी उन्हें सौंपी गई है, उसका बारीकी से निर्वहन करें। डीसी ने कहा कि सभी इवीएम मशीनें ठीक कार्य कर रही हैं, अगर फिर भी कहीं पर इवीएम मशीन, वीपीपैट, बैल्ट यूनिट खराब होती है तो उसे तुरंत बदला जाएं और उसकी सूचना चुनाव कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में देनी होगी।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने को लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए है। जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस की आपराधिक व शरारती प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर है। प्रत्येक बूथ के हिसाब से पूरी निगरानी की जा रही है। लोगों को मतदान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान सीईओ जिला परिषद अशवीर नैन, सीटीएम विपिन कुमार, एसडीएम भिवानी हरबीर सिंह, एसडीएम लोहारू अमित कुमार, एसडीएम सिवानी विरेन्द्र सिंह, एसडीएम तोशाम मनोज कुमार दलाल, ट्रैफिक प्रबंधक भरत सिंह परमार सहित सभी ड्यूटी मैजिस्टे्रट एवं सेक्टर ऑफिसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें