फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी पर सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे सरकारी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दुर्गा अष्टमी के पर्व को देखते हुए हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। 19 अक्तूबर को स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। यह समय शिक्षकों और विद्यार्थियों, दोनों पर लागू रहेगा।
विज्ञापन

निदेशालय ने 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने बताया कि आदेशों से अधीनस्थ विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय अपने स्तर पर समय में कोई अतिरिक्त बदलाव नहीं करेंगे। आदेश का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाने का अवसर देना है।

दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों के लिए विशेष निर्देश
दोहरी शिफ्ट में संचालित राजकीय विद्यालयों में पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। दूसरी पाली के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह सामान्य दिनों की तरह ही संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें