फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नहरी पानी में गंदगी डालने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलों पर लगेंगी जालियां

विज्ञापन
जूई नहर का हांसी रोड पर अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के अधीक्षक अ​भियंता। 
विज्ञापन
भिवानी। आस्था के नाम पर नहरी पानी को गंदा करने से रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने मुहिम शुरू की है। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के साथ नहरी पुलों पर जालियां लगाने और गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू सेवा संकल्प अभियान के तहत जारी पखवाड़े में विभाग ने नहरी पानी साफ रखने की पहल की है। सड़क किनारे स्थित नहरी पुलों पर जालियां लगाई जा रही हैं और नहरों में गंदगी न डालने की चेतावनी देने वाले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी ने बताया कि प्राथमिकता लोगों को जागरूक करना है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दोषियों पर जुर्माना लगाने के साथ सजा का भी प्रावधान है। दिनेश राठी ने कहा कि लोगों के साथ पुजारियों को भी जागरूक किया जाएगा। उनसे अपील की जाएगी कि वे लोगों को नहरों में हवन सामग्री या मूर्तियां विसर्जित करने के लिए न कहें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जल ही स्वस्थ शरीर का आधार है। जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी बीमारियों से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें