फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार लंबे समय से लागू कर रहीं कर्मचारी विरोधी नीतियां : राजेश सांगवान

Thu, 06 Feb 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम बिजली घर में बैठक करते ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन सदस्य।
विज्ञापन
तोशाम। बिजलीघर के प्रांगण में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सब-यूनिट प्रधान समयपाल ने की और संचालन राजेश पहलवान ने किया। बैठक में यूनियन के राज्य उप-प्रधान राजेश सांगवान मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

राजेश सांगवान ने कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर नीति का विरोध करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में नहीं बताया। साथ ही, कौशल रोजगार निगम की आलोचना करते हुए कहा कि यह कर्मचारियों को स्थायी करने की जगह उन्हें अस्थायी बनाए रखने की गारंटी देता है।
उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई। यूनियन के अशोक गोयत ने सरकार से आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों से यूनियन को मजबूत करने का आह्वान किया और बताया कि यूनियन लगातार कर्मचारियों के हित में कार्य कर रही है। इस अवसर पर यूनियन प्रधान रविंद्र यादव, सचिव राजेश दुल्हेड़ी, कमल पंघाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें