विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्राचार्य संतोष भाकर।
बवानीखेड़ा। कस्बे के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शन लगाई गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में बीआरपी प्रदीप कुमार ने अपनी भूमिका अदा की। कार्यक्रम प्राचार्या संतोष भाकर की निगरानी में हुआ। ट्रांसपोर्ट एवं कम्यूनिकेशन के मॉडल में बवानीखेड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि के 11वीं कक्षा का रॉबिन प्रथम रहा।
निर्णायक मंडल की भूमिका प्राचार्या पुष्पा जोशी, प्रवक्ता अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, कपूर सिंह, रेनू बाला, रीनू रही। इस विज्ञान प्रदर्शनी में 106 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, साइंस ड्रामा, रॉल प्ले में फूड, हेल्थ एवं हाइजैनिक, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन, नेचुरल फार्मिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, मैथमेटिकल मॉडल, वेस्ट मैनेजमेंट, रिसोर्स मैनेजमेंट शामिल किए गए। सभी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पूरी तैयारी के साथ भेजा।
प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी
फूड, हेल्थ एंड हाइजीन में बवानीखेड़ा के राजकीय कन्या वमावि की 12वीं कक्षा की रश्मि प्रथम रही। नेचुरल फार्मिंग में बवानीखेड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि का रोहित, डिजास्टर मैनेजमेंट में किरावड़ के रावमावि का दर्शन लाल और मैथमेटिक्स मॉडल में भैणी कुंगड़ की कोमल विजेता रही। वहीं वेस्ट मैनेजमेंट में राजकीय उच्च विद्यालय की विद्या, रिसोर्स मैनेजमेंट में बवानीखेड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि का रघुराम अव्वल रहा।