फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के लिए छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग को किया जाम

विज्ञापन
बवानीखेड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपतीं छात्राएं।संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। बलियाली से भिवानी व बवानी खेड़ा रूट पर बसों की समस्या से छात्राएं परेशान है। इसके चलते बलियाली की छात्राओं ने शनिवार सुबह साढे़ नौ बजे बवानी खेड़ा के नागरिक अस्पताल के सामने भिवानी-हांसी मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही बवानी खेड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और बसों की समस्या के लिए परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर छात्राएं जाम खोलने को राजी हुई।
विज्ञापन

निशा, आरती, कमलेश, पूनम, पूजा, सुनीता काजल, बबीता आदि छात्राओं ने कहा कि बलियाली रूट पर पड़ने वाले गांवों से सैकड़ों छात्राओं सहित ग्रामीण हर रोज भिवानी व बवानीखेड़ा के लिए सफर करते हैं, लेकिन इस रूट पर मात्र एक ही बस चलाई जा रही है और वह भी समय पर नहीं आती। उन्होंने कहा कि वे कई बार हलका विधायक, रोडवेज महाप्रबंधक, जिला प्रशासन व सीएम तक रूट पर बसें चलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी बसों की समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ। इसी से खफा होकर उन्होंने भिवानी हांसी मार्ग को जाम किया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे बवानी खेड़ा थाना प्रभारी को छात्राओं ने ज्ञापन भी सौंपा। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी बसों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे फिर से रोड जाम कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें