फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में बेटियों ने फिर लहराया परचम

Tue, 13 May 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मोबाइल फोन में अपना परीक्षा परिणाम चेक करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजों में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले 7.55 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। बोर्ड की ओर से जारी शीर्ष दस की सूची में भी छह बेटियां शामिल रही हैं। कैथल के सरकारी स्कूल के अर्पणदीप 500 में से 497 नंबर लेकर प्रदेश में अव्वल रहे हैं। बोर्ड की 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.66 फीसदी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 फीसदी रहा है। बीते साल नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 प्रतिशत रहा था। ऐसे में प्रदेश स्तर पर परिणाम पिछले साल से बेहतर रहा है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का परिणाम दो फीसदी अधिक रहा है। निजी स्कूलों का परिणाम 86.98 प्रतिशत तो सरकारी स्कूलों का 84.67 प्रतिशत परिणाम रहा है। इस बार 12वीं की परीक्षा में (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 1,93,828 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 1,66,031 उत्तीर्ण हुए और 7,900 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में प्रविष्ट हुई 97,561 छात्राओं में से 87,227 पास हुई, इनका पास प्रतिशत 89.41 रहा, जबकि 96,267 छात्रों में से 78,804 पास हुए, इनका पास प्रतिशत 81.86 रहा है।

कॉमर्स का रिजल्ट रहा सबसे बेहतर
12 वीं बोर्ड में कला संकाय में पास प्रतिशत 85.31, विज्ञान संकाय में 83.05 तथा कॉमर्स संकाय में 92.20 रहा है। राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 84.67 रही और प्राइवेट विद्यालयों का पास प्रतिशत 86.98 रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशत 85.94 रहा है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 85.03 रहा है। जींद जिला प्रदेश में अव्वल और नूंह जिला फिसड्डी रहा है। जबकि दूसरे स्थान पर कैथल व तीसरे स्थान पर फतेहाबाद रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित विद्यालय, संस्थाएं बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


टॉप-10 बच्चों में चार के एक समान अंक
अव्वल रहे अर्पणदीप के अलावा दूसरे स्थान पर सोनीपत के मनौली गांव की रचना सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा करीना और जींद के नरवाना की एसडी कन्या स्कूल की छात्रा यशिका रहीं हैं। दोनों ने एक समान 495 नंबर प्राप्त किए हैं। जींद के डीएन मॉडल स्कूल की छात्रा सरोज 494 नंबर लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं। चौथे स्थान पर 4 विद्यार्थी रहे हैं, जिन्होंने एक समान 493 नंबर प्राप्त किए हैं। इनमें भिवानी के तोशाम के पीएस नवयुग स्कूल के नमन वर्मा, रेवाड़ी के भाखली स्थित एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रजत, चरखी दादरी के वैश्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी और भिवानी के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अफसाना शामिल हैं। पांचवें स्थान पर भिवानी के ढाणी भाखरा स्थित आर्यन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वंदना और फतेहाबाद के ढांगरा मॉडल केएम स्कूल के चंचल रहे हैं, दोनों ने 492 नंबर प्राप्त किए हैं। टॉप टेन में भिवानी के तीन होनहारों ने जगह बनाई है।


जींद प्रदेश में टॉप, कैथल दूसरे और फतेहाबाद तीसरे स्थान पर, नूंह फिसड्डी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजों में 91.05 फीसदी के साथ जींद जिला पहले स्थान पर रहा, जबकि 91 फीसदी के साथ कैथल दूसरे और फतेहाबाद जिला 90.62 फीसदी तीसरे स्थान पर रहा। जबकि नूंह 45.76 फीसदी नतीजों में सबसे फिसड्डी रहा। 89.93 फीसदी से पानीपत चौथे, चरखी दादरी 89.63 फीसदी से पांचवें स्थान पर रहा। रेवाड़ी 89.06 फीसदी से छठे स्थान पर रहा। हिसार 88.82 फीसदी के साथ सातवें स्थान पर रहा। भिवानी 88.73 फीसदी के साथ आठवें और करनाल 88.55 फीसदी से नौंवे स्थान पर रहा। अंबाला 88.08 फीसदी से दसवें स्थान पर रहा।

ये हैं प्रदेश के श्रेष्ठ दस होनहार
नाम- स्कूल का नाम- प्राप्त अंक जिला- संकाय
1. अर्पणदीप सिंह- रावमावि श्योमाजरा कैथल- 497/500- कैथल- कामर्स
-तीन विषयों में शतप्रतिशत अंक है, जिनमें अकाउंट, पंजाबी, इकोनॉमिक्स विषय शामिल हैं। अंग्रेजी में 99, बिजनेस में 98, गणित में 76 अंक, जनरल स्टडीज में ए प्लस ग्रेड
-पिता का नाम: यदविंद्र सिंह, माता का नाम: रमनदीप कौर


2. करीना- रचना सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनोली सोनीपत- 495/500- सोनीपत- कामर्स
-अकाउंट और बिजनेंस विषय में शतप्रतिशत अंक हासिल किए हैं। गणित में 99,
अंग्रेजी व वाणिज्य में 98, हिंदी में 86 अंक, जनरल स्टडीज में ए प्लस ग्रेड
-पिता का नाम: दीपक कुमार, माता का नाम राजेश देवी


3. यशिका- एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना, जींद- 495/500- जींद- काॅमर्स
-अकाउंट और इक्नॉमिक्स, कंप्यूटर विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अंग्रेजी में 97 व बिजनेस में 98 अंक, जनरल स्टडीज में ए प्लस ग्रेड
-पिता नाम-सुरज प्रकाश, माता का नाम- सुनीता

4. सरोज- डीएन मॉडल स्कूल नरवाना रोड जींद- 494/500- जींद- कला संकाय
-जीयोग्राफी और वाणिज्य विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी में 99 अंक, गणित में 94, हिंदी में 96 अंक प्राप्त किए। जनरल स्टडीज में ए प्लस
-पिता का नाम- परमजीत सिंह, माता का नाम- सुदेश देवी
5. नमन वर्मा- पीएस नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम- 493/500- भिवानी- विज्ञान
-गणित में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, अंग्रेजी में 99, फिजिक्स, कैमेस्ट्री व कंप्यूटर में 98 अंक, जनरल स्टडीज में ए प्लस
-पिता नाम- पेशकर वर्मा माता का नाम- उषा वर्मा


6. रजत- एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांकली रेवाड़ी- 493/500- रेवाड़ी- विज्ञान

-गणित और एचओएस विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, अंग्रेजी में 97, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 98, जनरल स्टडीज में ए प्लास

-पिता का नाम- सुरेंद्र सिंह, माता का नाम- नीलम देवी



7. नैंसी- वैश्य कन्या सी.से.स्कूल चरखी दादरी- 493/500- चरखी दादरी- कामर्स
-अकाउंट और वाणिज्य विषय में शत प्रतिशत अंक और गणित में 99 सहित अंग्रेजी और बिजनेस विषय में 97 अंक हासिल किए। ग्रेड ए प्लस
-पिता का नाम- संदीप, माता का नाम सुमन

8. अफसाना- आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरू- 492/500- भिवानी- कामर्स
-अकाउंट और वाणिज्य विषय में शत प्रतिशत, बिजनेंस में 99, हिंदी में 96 व अंग्रेजी में 98 अंक हासिल किए। ग्रेड ए प्लस
-पिता का नाम- मुमताज, माता का नाम-सलीम



9. वंदना- आर्यन सी. सेकेंडरी स्कूल ढाणी भाकरा- 492/500- भिवानी- कामर्स

-अकाउंट और वाणिज्य विषय में शत प्रतिशत, बिजनेस में 99, अंग्रेजी में 96 व ईएनटी विषय में 97 अंक प्राप्त किए हैं। ग्रेड ए प्लस

-पिता का नाम-जयवीर, माता का नाम सुशीला



10. चंचल- मॉडल केएम सी.से. स्कूल ढांगरा फतेहाबाद- 492/500- फतेहाबाद- विज्ञान

-गणित में शत प्रतिशत और फिजिक्स, कैमिस्ट्री व एचओएस विषय में 99 अंक, अंग्रेजी विषय में 95 अंक, ग्रेड ए प्लस

-पिता का नाम- भीम सिंह, माता का नाम- सुदेश रानी


ये हैं जिला वार परीक्षा परिणाम नियमित विद्यार्थी

जिले का नाम- उपस्थित छात्र- पास विद्यार्थी- कंपार्टमेंट- फेल- पास प्रतिशत

1. जींद- 12,248- 11,152- 879- 217- 91.05

2. कैथल- 9,426- 8,578- 681- 167- 91.00

3. फतेहाबाद- 7,832- 7,097- 588- 147- 90.62

4. पानीपत- 10,517- 9,459- 860- 198- 89.94

5. चरखी दादरी- 5,427- 4,864- 431- 132- 89.63

6. रेवाड़ी- 6,975- 6,212- 602- 161- 89.06

7. हिसार- 14,613- 12,979- 1225- 409- 88.82

8. भिवानी- 10,937- 9,704- 948- 285- 88.73

9. करनाल- 9,473- 8,388- 890- 195- 88.55

10. अंबाला- 6,365- 5,606- 651- 108- 88.08

11. रोहतक- 6,947- 6,166- 608- 173- 88.76

12. गुरुग्राम- 10,472- 9,172- 1,006- 297- 87.56

13. झज्जर- 7,103- 6207- 662- 234- 87.39

14. सोनीपत- 11,729- 10,244- 1,092- 393- 87.34

15. महेंद्रगढ़- 7,128- 6,225- 686- 217- 87.33

16. कुरुक्षेत्र- 6,624- 5,775- 736- 113- 87.18

17. सिरसा- 9,090- 7,815- 969- 306- 85.97

18. पंचकूला- 2,828- 2,415- 348- 65- 85.40

19. यमुनानगर- 8,480- 7,141- 1,066- 273- 84.21

20. फरीदाबाद- 11,825- 9,632- 1,570- 623- 81.45

21. पलवल- 10,201- 7,331- 1,641- 829- 75.79

22. नूंह- 7,588- 3,472- 1,758- 2,358- 45.76



ये रही 12वीं में नियमित छात्रों की स्थिति

कुल विद्यार्थी- 1,93,828

पास हुए- 1,66,031

अनुत्तीर्ण- 7,900

फीसदी रिजल्ट- 85.66

लड़कों का पास प्रतिशत- 81.86

लड़कियों का पास प्रतिशत- 89.41

अंतर- 7.55 फीसदी का अंतर
-लड़कों के मुकाबले लड़कियां अव्वल रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का पास प्रतिशत- 85.94
शहरी क्षेत्र के स्कूलों का पास प्रतिशत- 85.03
प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत- 86.98
राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत: 84.67
सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 88.54
अनुसूचित जाति वर्ग विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 83.83
अन्य पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 83.71
कला संकाय के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 85.31
वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 92.20
विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 83.05



ये है पिछले दस सालों का बोर्ड का परीक्षा परिणाम

वर्ष- शैक्षिक- स्वयंपाठी

2016- 62.40- 54.22

2017- 64.50- 36.73

2018- 63.84- 47.44

2019- 74.48- 57.61

2020- 80.34- 64.83

2021- 100- 100

2022- 87.08- 73.28

2023- 81.65- 52.44

2024- 85.31- 65.32

2025- 85.66- 63.21



फ्रेश और रीअपीयर का ये रहा परिणाम
12वीं के फ्रेश विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 36.35 फीसदी रहा है। इसमें 14,144 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 5,141 पास हुए। इनमें 9,055 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 2,889 परीक्षार्थी पास हुए। जबकि 5,089 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 2,252 छात्राएं पास हुई। छात्राओं की पास प्रतिशत 44.25 रही है और लड़कों की पास प्रतिशत 31.91 रही है। 12.34 फीसदी के अंतर से लड़कियों ने बाजी मारी है। ग्रामीण क्षेत्र की पास प्रतिशत 33.39 रही है। शहरी पास प्रतिशत 42.33 फीसदी रही। रीअपीयर विद्यार्थियों का 49.93 फीसदी परिणाम रहा। इसमें 8,045 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। जिसमें 4,017 उत्तीर्ण हुए।



20 दिन के अंदर परीक्षा परिणाम पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बोर्ड की 12वीं के परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने के 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


कोरोना के दुष्प्रभाव से विद्यार्थी अब बाहर आए हैं। शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन प्लान है, जिससे जवाबदेही तय हुई है, जिससे सरकारी स्कूलों के शिक्षा का स्तर में सुधार हुआ है। मेरिट आधार पर नौकरी मिल रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि पढ़ोगे तो कामयाब होगे। प्रदेश में अव्वल आने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थी का अच्छा स्कोर रहा है। -डॉ. पवन शर्मा अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।


बारहवीं के गणित में मिला छह अंकों का ग्रेस
बोर्ड सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि विषय से बाहर प्रश्न पूछे जाने के मामले में बोर्ड द्वारा विषय विशेषज्ञों की गठित कमेटी द्वारा रिपोर्ट दिए जाने पर गणित विषय में छह अंक ग्रेस अंक के तौर पर विद्यार्थियों को दिए गए हैं। बारहवीं के गणित में 80 अंक की सीमा है। इसी लिहाज से जिस विद्यार्थी के 74 अंक हैं, उसके 80 अंक हो गए हैं। बारहवीं के गणित मेंं 46,830 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिसमें 43,489 पास हुए हैं, इनमें 877 का कंपार्टमेंट आया है। जबकि 2,464 फेल हो गए हैं। गणित विषय का 92.87 फीसदी रिजल्ट रहा है।
विद्युतकार की बेटी अफसाना बनना चाहती है चार्टर्ड अकाउंटेंट

भिवानी (कैरू)। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू की छात्रा अफसाना ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में आठवां स्थान हासिल किया है। गांव इंदीवाली निवासी विद्युतकार मुमताज की बेटी अफसाना ने बिना ट्यूशन के ही यह सफलता हासिल की है।

अफसाना ने बताया कि वह रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करती रही। स्कूल में लगने वाली एक्स्ट्रा क्लास का भरपूर फायदा मिला। इसके अलावा न ही ट्यूशन और न ही ऑनलाइन पढ़ाई की। स्कूल में सभी अध्यापक, अध्यापिका बहुत ही अच्छे तरीके से पढ़ाते थे। समय-समय पर स्कूल के चेयरमैन आरके बंगालिया व प्राचार्य एसएन पालीवाल मार्गदर्शन कर हौसला बढ़ाते थे। अफसाना की माता गृहिणी हैं। अफसाना का कहना है कि अब माता-पिता के सपनों को पूरा कर सीए बनकर देश की सेवा करनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें