फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने निगला जहर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवती की हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर करीब 12 बजे का है। गुजरानी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती ने शनिवार दोपहर में अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से युवती की हालत गंभीर हो गई, जिसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया। महिला की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। इस संबंध में मामले की सूचना गुजरानी पुलिस चौकी को दी। गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज भूषण ने बताया कि घर पर सफाई करते समय युवती पर जहरीला पदार्थ गिर गया था, जिसकी वजह से उसकी हालत खराब हो गई थी। अब युवती स्वस्थ है और वह घर पर है। इस संबंध में परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें