फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ और पीछा किए जाने से परेशान नौंवी की छात्रा ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ और पीछा किए जाने से परेशान नौंवी कक्षा की छात्रा ने सोमवार देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने दूर की रिश्तेदारी के एक किशोर पर आरोप लगाए है। पुलिस ने शिकायत पर किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर हिसार के बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

मामला सोमवार देर रात का है। औद्योगिक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये पर रहने वाले एक मजदूर परिवार की 16 वर्षीय किशोरी ने रात करीब डेढ़ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वे मूलरूप से नजदीक के ही एक गांव के रहने वाले हैं और काफी समय से यहां किराये पर रह रहे हैं। नजदीकी गांव का ही एक किशोरी पिछले करीब दो साल से उनकी लड़की को परेशान कर रहा था। उस किशोर को काफी दफा समझाया गया मगर वह नहीं माना। मृतका के मामा ने बताया कि किशोर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देता। अक्सर स्कूल जाते वक्त उनकी बच्ची का रास्ता रोक कर परेशान करता और कागज पर कुछ लिखकर देता था। वह दीवारों पर भी बच्ची के बारे में ऊटपटांग लिखता रहता है। रात को भी उक्त युवक और एक अन्य उनके घर के पास आए और घर में पत्थर आदि फेंककर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ले गए।
बढ़ रही स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की वारदात : स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की वारदात लगातार बढ़ रही है। हालांकि स्कूल के लगने के समय और छुट्टी के समय दुर्गा शक्ति टीम सरकारी स्कूल के आसपास रहती है मगर मनचले युवक पुलिस को भांपते हुए स्कूल से आसपास की बजाए छात्राओं को रास्ते में परेशान करते है। सरकारी स्कूल की छुट्टी के समय तो दुर्गा शक्ति या महिला पीसीआर की टीम आती है मगर शहर में चल रहे अन्य प्राइवेट बड़े स्कूलों की छुट्टी के समय न तो पुलिस होती है और न ही पीसीआर। एक स्कूल के शिकायत बॉक्स में भी पिछले वर्ष अधिकतर शिकायतें रास्ते में छेड़छाड़ की ही मिली थी।
विज्ञापन

किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगला है। परिजनों का कहना है कि एक किशोर उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। पीछा कर रहा था। किशोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे हिसार के बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

एसआई सतबीर सिंह, एसएचओ, तोशाम थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें