फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल में दाखिल करने से इनकार

Thu, 26 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ड़ा पीएचसी में डिलीवरी के लिए भर्ती महिला को प्रसव के दौरान मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स ने ड्यूटी पर न होने की बात कहकर डिलीवरी करने से मना कर दिया। महिला को एंबुलेंस में कभी गोपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तो कभी बाढ़ड़ा के पीएचसी अस्पताल के बीच दो बार इधर से उधर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


अंत में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने महिला स्टाफ पर डिलीवरी न करने का आरोप लगाते हुए ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को निलंबित करने की मांग की है। ऐसा न करने पर परिजनों ने सोमवार को बाढ़ड़ा के सरकारी अस्पताल को ताला लगाने की चेतावनी दी है।

कस्बा निवासी ओमप्रकाश की पत्नी प्रमिला को मंगलवार दोपहर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया गया। महिला पिछले 6 माह से इसी अस्पताल से दवाइयां ले रही है। महिला का घर अस्पताल से मात्र 50 कदम ही दूर है। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला को दिन के समय भर्ती करवाया गया। तब महिला को मौके पर मौजूद नर्स ने प्रसव के लिए दवाई देकर उसे घर जाने को कहा।
विज्ञापन


रात के दस बजे महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसे दोबारा अस्पताल में लाया गया। वहां पर मौजूद एक अन्य नर्स ने डिलीवरी के लिए लाई गई प्रमिला का उपचार शुरू कर दिया। रात को ठीक 12 बजे मौके पर मौजूद उक्त नर्स ने ड्यूटी पर न होने की बात कहकर डिलीवरी करने से मना करते हुए किसी अन्य अस्पताल में ले जाने को कहा।

महिला के परिजनों ने मेडिकल अधिकारी से इसकी शिकायत की तब उन्होंने बताया कि दिन में पोलियो के लिए पूरे स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई थी, ऐसे में आज किसी की ड्यूटी नहीं लगाई और आप महिला को दूसरे अस्पताल में ले जाओ। महिला के पति ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति में 102 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया और पास के गांव गोपी में सरकारी अस्पताल में महिला को डिलीवरी के लिए ले जाया गया वहां पर भी कोई स्टाफ नर्स न होने के कारण महिला को दोबारा पीएचसी बाढड़ा लाया गया।

इमरजेंसी की हालात में मौजूद स्टाफ से अनुरोध करने पर भी स्टाफ ने डिलीवरी करने से साफ मना कर दिया। परिजनों ने इसको लेकर अस्पताल में हंगामा किया लेकिन रात का समय होने के कारण महिला की जान को खतरा होते देख परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस से कस्बे के एक निजी अस्पताल में रात के एक बजे महिला को भर्ती करवाया। वहां पर महिला ने 10 मिनट बाद ही एक लड़की को जन्म दिया। इस बारे में बाढ़ड़ा पीएचसी के चिकित्सक संदीप ने बताया कि दिन के समय पोलियो ड्यूटी लगी होने के कारण वह रात के समय महिला स्टाफ की ड्यूटी लगाना भूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें