फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे में भेदभाव का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गैस पाइपलाइन के मुआवजे को लेकर रोष जताते गांव पुर के ग्रामीण। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव में गैस पाइपलाइन डालने के मुआवजे को लेकर गांव पुर के ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने गैस पाइपलाइन का काम भी बंद करवा दिया और प्रशासन सेे उचित मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से हिसार तक के लिए गैस की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। यह पाइपलाइन जिले के कई गांवों से होकर गुजर रही है। जिस जगह से पाइप लाइन जाएगी वहां सरकारी नियमों के अनुसार भूमि के मालिक को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर गांव पुर के ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन पर मुआवजे में भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण आनंद प्रकाश, सीयाराम कौशिक, भास्कर बॉक्सर, धर्मराज, सहदेव, संजय, रामकेश, सुनील आदि ने वीरवार सुबह खेतों से गुजरने वाले पाइपलाइन का काम रुकवाते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसी गांवों को उनसे ज्यादा मुआवजा दिया जा रहा है, जोकि सरासर गलत है। पाइप डालने के लिए उनके खेतों से भी उतनी भी भूमि ली जा रही है तो सरकार व प्रशासन उनके साथ भेदभाव क्यों कर रहा है। ऐेसे में उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर पाइपलाइन का काम रुकवा दिया है। जब तक उनको उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा वो पाइपलाइन का काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें