फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कानूनी जागरूकता स्पर्धा में गरिमा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एसआरएस लैब स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय स्कूली कानूनी जागरूकता कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं में निबंध में गरिमा, पीपीटी में पूजा और स्लोगन में रश्मि ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पंकज और कविता प्रतियोगिता में सश्रेष्ठा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जिलास्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब मंडल डिविजन स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकरलाल धूपड़ वरिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मला दहिया ने की।
मुख्य अतिथि सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को बचपन से ही कानूनी अधिकारों और नियमों की जानकारी होनी चाहिए। इससे वे समाज में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे। साथ ही, अपने साथ होने वाले किसी भी भेदभाव का निडरता से सामना कर सकेंगे। कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश कौशिक ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब मंडल डिविजन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। आयोजन की मेजबानी प्राचार्या मीनाक्षी कौशिक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें