फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सफाई के अगले दिन फिर लगे कचरे का ढेर, शहर में डेढ़ टन कूड़ा जमा

विज्ञापन
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट के समीप उठान के बाद बचा कूड़ा।
विज्ञापन
भिवानी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शुक्रवार को कूड़ा उठान नहीं हो सका और शहर में एक दिन में करीब डेढ़ टन कूड़ा फिर जमा हो गया। वीरवार को पुलिस की मौजूदगी में सभी बड़े कचरा प्वाइंट साफ कराए गए थे लेकिन शुक्रवार को इन स्थानों पर फिर कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की करीब 25 दिन से चल रही हड़ताल 30 अगस्त तक जारी रहेगी। नगर परिषद की ओर से शहर के 31 वार्डों में फिलहाल घर-घर कूड़ा उठान के लिए टिप्पर नहीं चलाए गए हैं। वहीं सर्कुलर रोड पर हड़ताल के चलते लगे कूड़े के बड़े ढेर जिला प्रशासन ने साफ करा दिए थे। अब इन स्थानों पर फिर से कूड़ा एकत्रित होना शुरू हो गया है।
हड़ताल के दौरान जिला प्रशासन शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर तीन से चार बार साफ करा चुका है। इसके बावजूद शहर में अभी भी करीब दस टन से अधिक कूड़ा पड़ा है। शहर में सामान्य दिनों में कंपनी की ओर से रोजाना करीब सवा टन कूड़ा उठाया जाता था। लंबे समय से नियमित उठान नहीं होने के कारण कूड़े के ढेर लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड के साथ वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई नहीं होने से भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक 30 अगस्त तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें