हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र निवासी एक बेरोजगार युवक से उसे पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर करीबन 60 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी नितिन ने बताया कि वह बेरोजगार के साथ साथ अस्वस्थ्य रहता है। उसने कोई कामधंधा शुरू करने के लिए लोन अप्लाई किया था। उसने अखबार में छपी ऐड देखकर बताए गए नंबर पर संपर्क किया। जिस पर 28 जून को पूजा नामक एक लड़की ने उसकी एजुकेशन मार्कशीट पर पर्सनल लोन पांच लाख रुपये देने की बात कही। उसी दिन उसने लोन की फाइल फीस पांच सौ रुपये जमा कराने के लिए बोला। जिस पर उसने एक खाता में पैसे जमा करा दिए। उसने के बाद उस लड़की का एक जुलाई को फिर फोन आया कि इंश्योरेंस के नाम पर उसे नौ हजार रुपये जमा कराने होंगे। 90 रुपये बीमा फीस कटेगी बाकी रकम उसके खाते में वापस आ जाएगी। दो जुलाई को फिर पूजा का फोन आया कि एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजने के लिए ट्रांसफर चार्ज 19 हजार रुपये लगेगा। जिस पर भी 90 रुपये चार्ज कटेगा बाकी रकम फिर उसी के खाते में आ जाएगी। इस पर उसने ये रकम भी जमा करा दी। उसके बाद विशाल नामक युवक का फोन आया कि उसके पांच लाख रुपये लोन मंजूर हो गया है। जिसका 18 प्रतिशत जीएसटी कटेगा, इसमें आठ फीसदी जीएसटी उसे भुगतान करना होगा, जबकि 10 फीसदी जीएसटी कंपनी जमा कराएगी। जिस पर 40 हजार रुपये उसने एक खाता में जमा कराने के लिए बोला, जो राशि भी उसने जमा करा दी। फिर उसके पास पूजा का फोन आया, जिस पर उसने लोन राशि पुष्टि की पांच सौ रुपये फीस मांगी। यह राशि भी जमा करा दी। इसके बाद 12 जुलाई को फोन आया, जिस पर बोलने वाले ने बैंक मुम्बई से होने की बात कही। उसे कहा कि पांच लाख रुपये लोन देने के लिए सात फीसदी कमीशन ब्रांच मैनेजर को देना होगा। जिसकी 35 हजार रकम बनती है। इस पर उसे शक हुआ और उसने लोकल बैंक शाखा में पहुंचकर मामले की पड़ताल की। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हो गया। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक को दी। जिस पर सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।