फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चार बच्चों को मुक्त कराया, बाल श्रम करवाने वालों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 09 May 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, संरक्षण अधिकारी व मानव तस्करी इकाई राज्य अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इलाके में बाल श्रम कराने के चार मामले पकड़े। जिसमें चार नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। वहीं बाल श्रम कराने वाले आरोपियों के खिलाफ औद्योगिक पुलिस थाना में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

श्रम विभाग के निरीक्षक रविशंकर, बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर, संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार, मानव तस्करी इकाई राज्य अपराध शाखा की संयुक्त टीम को सब्जी मंडी की एक दुकान पर बिहार का एक 16 वर्षीय लड़का बाल श्रम करते मिला। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसे सुबह सात से रात आठ बजे तक काम के बदले प्रति माह मात्र नौ हजार रुपये दिए जाते है। वहीं सब्जी मंडी में किराना की दुकान पर रोहतक निवासी हॉल कोंट रोड क्षेत्र का रहने वाला 17 साल का लड़का बाल श्रम करते हुए मिला। उसने बताया कि एक साल से वह सुबह सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक यहां मात्र छह हजार रुपये में काम कर रहा है।
वहीं रोहतक गेट क्षेत्र स्थित एक मिष्ठान भंडार पर 17 साल का लड़का बाल श्रम करते हुए मिला। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने बताया कि वह पिछले एक महीने से यहां सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक काम करता है, जिसके बदले उसे दस हजार मेहनताना मिलता है। वहीं दूसरे बच्चे ने बताया क पिछले 15 दिन से वह सुबह दस से रात दस बजे तक दस हजार रुपये में काम करता है। टीम ने इन सभी बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। इस संबंध में प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें