फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: व्हाट्सएप पर रिश्तेदार बनकर की 95,000 रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप पर रिश्तेदार बनकर 95,000 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विजय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी, जिला अलवर, राजस्थान का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दिलबाग निवासी भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून 2024 की शाम उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने उनके रिश्तेदार की फोटो लगाकर कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन करवा कर स्कैनर से 95,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब शिकायतकर्ता ने और पैसे की डिमांड पर व्हाट्सएप वॉइस कॉल के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने कॉल का जवाब नहीं दिया। 9 सितंबर को थाना साइबर क्राइम भिवानी की जांच अधिकारी सोनिया ने आरोपी विजय को जिला अलवर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें