फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 22,000 रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 29 Mar 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एलआईसी एजेंट बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 22,000 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़िता ने घटना की शिकायत साइबर अपराध पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बामला निवासी प्रोमिला ने पुलिस को बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। गत 26 मार्च को उनके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एलआईसी का एजेंट बताया। आरोपी ने कहा कि उसके पति के नाम की पॉलिसी के 15,000 रुपये आने हैं। उसने गूगल पे से खाते में रुपये डालने के बहाने एक बैंक से 50,000 रुपये जमा करने का झूठा टैक्स्ट मैसेज भेज दिया।
उसने कहा कि उनके खाते में गलती से 50,000 रुपये डाल दिए गए हैं। उसे झांसे में लेकर गूगल पे से 2,000, 5,000 और फिर 15,000 रुपये की ट्रांजेक्शन करा दी। बाद में उसे पता चला कि उसके खाते में कोई रुपये नहीं आए थे। ऐसा करके आरोपी ने 22,000 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर डाली। पीड़िता की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें