फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में छह बार धंसी दिनोद गेट सड़क का स्थायी समाधान खोजेंगे तीन विभागों के चार अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक साल में छह बार धंसने के बावजूद फिर धंसी दिनोद गेट की सड़क की समस्या का स्थायी समाधान के लिए उपायुक्त ने तीन विभागों के चार अधिकारियों की टीम का गठन किया है। ये टीम इस समस्या का स्थायी समाधान खोजकर इसकी रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी। इसके लिए डीसी ने अधिकारियों को पांच अगस्त दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है।
विज्ञापन

दरअसल घंटाघर से देवसर चुंगी की तरफ जाने वाली सरकुलर रोड पर दिनोद गेट महाराजा नीमपाल चौक पर सड़क कई बार धंस चुकी है। यहां पर कुछ अर्से पहले भी सड़क धंस गई थी। जिसके समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग व बीएंडआर विभाग ने मिलकर समाधान की कोशिश की थी। मगर कुछ अर्से बाद यह सड़क फिर से धंस गई।
अमर उजाला ने दिनोद गेट पर बार बार धंस रही सड़क मामले को लेकर 24 मई के अंक में लीकेज ठीक करने में सात लाख कर डाले खर्च, फिर धंस गई मुख्य सड़क शीर्षक से समाचार लगाया था। सड़क के आसपास की फुटपाथ धंसने की वजह से दुकानों में भी दरारें आ गई थी। क्षेत्र के दुकानदारों की प्रतिक्रिया भी जानी थी। इसी मामले में उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए इस समस्या के निवारण के लिए टीम गठित की है। अधिकारियों की कमेटी मौके का निरीक्षण करने के बाद संयुक्त रूप से विचार विमर्श कर सड़क धंसने के तकनीकी कारणों को जानेगी।
विज्ञापन

ये होंगे कमेटी सदस्य
- लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता
- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता
- भिवानी एसडीएम
- नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता
यहां धंसा है शहर का सर्कुलर रोड
शहर के घंटाघर से दिनोद गेट की तरफ जाने वाला मार्ग दो जगह से धंसा है। एक तो दिनोद गेट महाराजा नीमपाल चौक के समीप और दूसरा वैश्य मॉडल स्कूल पेट्रोल पंप के सामने। इसी तरह दिनोद गेट से घंटाघर की तरफ जाने वाली सड़क नागरिक अस्पताल शनिदेव मंदिर के समीप धंस रही है। यहां पर बीएंडआर विभाग ने तारकोल की सड़क के बजाय ब्लॉक लगाए हैं। जब भी सड़क धंस जाती है तो इसमें रेत डालकर फिर से ऊपर ब्लॉक लगा दिए जाते हैं, जबकि सड़क किन कारणों से धंस रही है, यह जानने की कोई कोशिश नहीं कर रहा है।
लीकेज बनी हैं सड़क धंसने की वजह, अधिकारी मानने को तैयार नहीं
पहले भी बीएंडआर विभाग कई बार धंसी सड़क की मरम्मत कराने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यहां सीवर व पानी की लाइन लीकेज होने का पत्र लिख चुका है। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने इन हिस्सों में अपनी लाइनें चेक करवाई हैं, कोई लीकेज नहीं है। लेकिन फिर भी सड़क लगातार धंस रही है। दोनों ही विभागों के अधिकारी भी सड़क धंसने को लेकर आमने सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें