फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खुल्ले पैसे के विवाद के बाद घर में घुसकर किया तेजधार हथियारों से हमला, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

Fri, 13 Mar 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
झगड़े में चोट का निशान दिखाता रविंद्र। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रोहतक गेट क्षेत्र की कृपाराम ढाणी में खुल्ले पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद वीरवार देर रात 10 बजे कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और तेजधार हथियारों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए जिन्हें देर रात ही उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाना में दी शिकायत में कृपाराम ढाणी निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया कि रोहतक गेट पर उसकी पान मसाला और बीड़ी-सिगरेट की दुकान है। वीरवार शाम को एक लड़का उसकी दुकान पर किसी अन्य व्यक्ति के लिए खुल्ले पैसे लेने आया था। उसने उसे खुल्ले पैसे दे दिए लेकिन बाद में आगे से खुल्ले पैसे देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर शराब के नशे में कुछ लोगों ने उसके साथ झगड़ा किया हालांकि उस समय बीच-बचाव होने से मामला शांत हो गया था।
प्रेम प्रकाश के अनुसार वीरवार रात आठ-दस हमलावर उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और तेजधार हथियारों से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि हमलावर पुलिस के एक एएसआई के परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल रवींद्र ने बताया कि घर में घुसे हमलावरों ने तोड़फोड़ की और उन पर चाकू व फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में उसके पिता प्रेम प्रकाश, माता कृष्णा और भाई प्रमोद को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं शुक्रवार दोपहर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जानने के लिए भिवानी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी प्रिया असीजा पहुंचीं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी घायल परिवार से ली और मौके पर ही सिविल लाइन पुलिस थाना के एसएचओ से फोन पर बात कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
प्रिया असीजा ने कहा कि आरोप एक पुलिस कर्मचारी और उसके परिवार पर लगा है। इसलिए यह मामला काफी संवेदनशील हो जाता है। जिन पुलिस कर्मचारियों के कंधों पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है उनकी इस तरह की दबंगई आम लोगों में खौफ पैदा कर सकती है जबकि पुलिस का काम आम लोगों की सेवा, सहयोग और सुरक्षा करना है।
इस मामले में सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ देवेंद्र ने बताया कि नागरिक अस्पताल से रुक्का प्राप्त हुआ है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में जांच कर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें