फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम गेट से हवाई पट्टी तक का मार्ग होगा फोरलेन

Thu, 24 Dec 2015 10:33 PM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
महम गेट से हवाई पट्टी तक का चार किमी का मार्ग फोरलेन होगा। इससे आगे महम सीमा तक का करीब 17 किमी का मार्ग चौड़ा और चकाचक बनाया जाएगा। सांसद धर्मबीर की 11 सड़कों के प्रपोजल पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने छह सड़कों के एस्टिमेट तैयार करवाए हैं। इन छह सड़कों के एस्टिमेट अब एनसीआर बोर्ड को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


सांसद धर्मबीर सिंह ने पिछले महीने जिले की 12 सड़कों के नवनिर्माण और चौड़ा करने, दो ओवरब्रिज बनाने के लिए सरकार और एनसीआर बोर्ड को पत्र लिखा था। सांसद की अनुशंसा पर 11 में से छह सड़कों का चयन किया गया। छह सड़कों के लिए बीएंडआर विभाग के अधिकारियों को सर्वे और एस्टिमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग के अधिकारी इन सड़कों की दूरी नाम इनका एस्टिमेट बनाने में जुटे है। चयनित छह सड़कों में चार सड़कें भिवानी की है और दो सड़कें दादरी की है।

इन छह सड़कों का हुआ चयन
भिवानी से महम मार्ग: करीब 16.91 किमी मार्ग को 10 मीटर तक चौड़ा और नया बनाया जाएगा। भिवानी के महम गेट चौक से हवाई पट्टी तक के मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए 53.74 करोड़ का एस्टिमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


तोशाम से कैरू-जुई मार्ग: खानक शुरू होने के बाद तोशाम मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ जाएगा। इस मार्ग को भी चौड़ा और नया बनाने की तैयारी है। 29.43 किमी के इस मार्ग को साढ़े पांच मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसका करीब 81.22 करोड़ का एस्टिमेट तैयार किया गया है।

लोहारू से कैरू व सिवानी: लोहारू से कैरू, सिवानी तक के भी करीब 61 किमी मार्ग के एस्टिमेट तैयार किए जा रहे है। इस मार्ग को भी साढ़े पांच से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसका करीब 165 करोड़ का एस्टिमेट तैयार किया गया है।

बापोड़ा से गारनपुरा मार्ग: आधा दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरने वाले बापोड़ा-गारनपुर मार्ग के भी दिन फिरेंगे। बापोड़ा से दिनोद, ढाणीमाहू, आलमपुर, थिलौड़, छपार, गारपुरा तक के 44 किमी तक के मार्ग को चौड़ा तो नहीं किया जाएगा मगर दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए 57.20 करोड़ का एस्टिमेट तैयार किया गया है।

भिवानी-दादरी अंदरुनी मार्ग: भिवानी से कौंट, उमरावत, कायला, सांजरवास, अचीना होते हुए दादरी में नेशनल हाईवे में मिलने वाले मार्ग का भी एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है।

सांवड़-बरसाना मार्ग: चयनित सांवड़-बरसाना मार्ग के भी एस्टिमेट तैयार कर एनसीआर बोर्ड को भेजने की तैयारी है। इस मार्ग के बनने से भी आधा दर्जन गांवों को फायदा होगा। यह मार्ग सांवड़ से शुरू होकर मानहेरू, कितलाना, छपार, बरसाना तक जाएगा।

अब भिवानी में भी तैयारी
पिछली सरकार में रोहतक शहर की सड़कें एनसीआर प्रोजेक्ट बैंक के लोन से चकाचक हुईं थीं। रोहतक एनसीआर में शामिल है। अब भिवानी भी एनसीआर में शामिल है और प्रदेश सरकार ने भी रोहतक की तर्ज पर भिवानी को भी एनसीआर बैंक लोन से चकाचक बनाने पर काम शुरू किया है। इसमें 75 फीसदी तक बजट केंद्र सरकार का होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें