फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोगामेड़ी मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी चार मेला स्पेशल ट्रेन

Tue, 06 Aug 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे प्रशासन ने गोगामेड़ी मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। साथ ही श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन गोगामेड़ी स्टेशन पर एक माह तक अस्थायी ठहराव करेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 04791, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 20 अगस्त से 30 अगस्त (11 ट्रिप) तक एवं 10 सितंबर से 13 सितंबर तक (चार ट्रिप) रेवाड़ी से 06:15 बजे प्रस्थान कर 10:25 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04792, गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल 20 अगस्त से 30 अगस्त (11 ट्रिप) तक और 10 सितंबर से 13 सितंबर तक (04 ट्रिप) तक गोगामेड़ी से 10:55 बजे प्रस्थान कर 16:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में महेंद्रगढ़, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 10 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
ट्रेन संख्या 04795, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 20 अगस्त से से 29 अगस्त (10 ट्रिप) तक और 10 सितंबर से 12 सितंबर तक (3 ट्रिप) रेवाड़ी से 18:00 बजे प्रस्थान कर 22:30 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04796, गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल 20 अगस्त से 29 अगस्त (10 ट्रिप) तक और 10 सितंबर से 12 सितंबर तक (3 ट्रिप) गोगामेड़ी से 23:20 बजे प्रस्थान कर 05:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में महेंद्रगढ़, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें