फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लाइब्रेरी में चार कुर्सियां और एक बेंच, इनसो ने उठाया सीटिंग व्यवस्था का मुद्दा

Wed, 16 Sep 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इनसो सीबीएलयू अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कुलपति से मुलाकात कर ओल्ड कैंपस की लाइब्रेरी में बदहाल सीटिंग व्यवस्था का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

ओल्ड कैंपस की लाइब्रेरी में वर्तमान में पांच महत्वपूर्ण विभाग संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है। लाइब्रेरी में मात्र चार कुर्सियां और एक बेंच होने के कारण छात्रों को पढ़ाई के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र हित में इनसो ने यह समस्या विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाई।
कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि तीन दिन के भीतर लाइब्रेरी की सीटिंग व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त कर दिया जाएगा। सपना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। इस अवसर पर छात्र नेता विश्वेंद्र गोयत, रोहित कुंगड़, तामशा, नेहा, मोहित, मुस्कान, बबली, आशीष, अभिषेक और तन्नू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें