फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रिवॉर्ड प्वाइंट को रुपये में बदलने के झांसे में लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को बुधवार को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बंशीलाल, अरुण कुमार, आरिफ और लोकेंद्र श्याम नगर, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता निकुंज निवासी बहल ने बताया था कि गत वर्ष 14 अक्तूबर को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक की कर्मचारी बताया और रिवॉर्ड प्वाइंट को रुपये में बदलने का लालच देकर एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया। इसके चलते उनके खाते से 3,75,000 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।
थाना साइबर क्राइम के जांच अधिकारी रफीक ने बताया कि चारों आरोपियों को आगरा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें