फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सलेमपुर में 5 करोड़ की लागत से वीटा चिलिंग प्लांट प्रथम फेज का शिलान्यास

Sun, 28 May 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सलेमपुर वीटा प्लांट का शिलान्यास करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल। 
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश पूरे देश में दूध उत्पादन में दूसरे नंबर पर आ गया है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि दूध उत्पादन में प्रदेश का देशभर में पहला स्थान हो। इसलिए, प्रदेश सरकार नई योजनाओं का क्रियान्वन कर पशुपालन को बढ़ावा दे रही है। वे रविवार को सलेमपुर गांव में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वीटा चिलिंग प्लांट के प्रथम फेज का शिलान्यास करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस चिलिंग प्लांट से लोहारू के अलावा तोशाम, बाढड़़ा व सतनाली के पशुपालकों को सीधा लाभ होगा। चिलिंग प्लांट बनने से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वीटा अपने आप में एक नाम है और यहां बनने वाले वीटा प्रोडेक्ट्स को गुजरात की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रथम फेज में इसकी क्षमता 20 हजार लीटर प्रतिदिन की होगी जबकि दूसरे और तीसरे साल में इसकी क्षमता को 40 हजार लीटर तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मौजूद डेयरी प्रसंघ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में दूध के ऐसे प्रोडक्ट तैयार करवाएं ताकि अधिक से अधिक दूध की सोसायटी बने। उन्होंने कहा कि यदि पैसे की जरूरत हुई तो पशुधन विकास बोर्ड से दिलवाया जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक पशुधन क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं। प्रदेश में एक हजार करोड़ रुपये की राशि के पशु क्रेडिट कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस क्रेडिट कार्ड पर चार प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों का ऋण सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अच्छी नस्ल के पशु के लिए कृत्रिम गर्भाधान करवाएं। नस्ल सुधार से दूध का उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन

हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन रणधीर सिंह ने कहा कि हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ द्वारा पशुपालकों को हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। वीटा प्लांट के सीईओ जयवीर यादव, सीजीएम एसएस कोहली, एक्सईएन महावीर प्रसाद, मैनेजर सुभाष शर्मा, सतीश एजीएम, नवदीप सहरावत गांव के सरपंच कुलदीप काजला ने कृषि मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, चेयरमैन राजबीर यादव, एडवोकेट राजबाला श्योराण, मुकेश पहाड़ी, संजय जांगड़ा, पंचायत समिति चेयरमैन विजय फोगाट, चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण मान, विधानसभा संयोजक सुनील सिरसी, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, कैप्टन रामफल श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें