फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला न्यायालय परिसर में लिफ्ट लगाने का आधार तैयार

विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में लिफ्ट लगाने के लिए तैयार किया गया आधार।
विज्ञापन
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर अधिवक्ता चैंबर्स के खंड ए में नई लिफ्ट लगाने का आधार तैयार हो चुका है। अगले सप्ताह तक इसमें नई लिफ्ट लगाने का काम शुरू होने की संभावना है। इस पर लगभग 13 लाख रुपये खर्च होंगे। चिह्नित जगह पर तैयार फाउंडेशन के बाद लिफ्ट का सामान लगाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

करीब डेढ़ दशक से अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में लिफ्ट की सुविधा नहीं थी। भिवानी जिला बार एसोसिएशन के प्रयासों से मद्रास से लिफ्ट का सामान मंगवाया गया है। जिले में लगभग तीन हजार अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जबकि दो खंडों में कुल 452 अधिवक्ता चैंबर्स बने हुए हैं। प्रथम और द्वितीय तल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे अधिवक्ताओं और यहां आने वाले लोगों को कठिनाई होती थी। बार ने नई लिफ्ट संचालक को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। चिह्नित जगह पर थोड़ा बहुत निर्माण कार्य कराकर लिफ्ट लगाने का आधार तैयार कराया गया है। इससे चैंबर्स से कोर्ट तक की आवाजाही आसान हो जाएगी।


मद्रास से नई लिफ्ट का सामान जल्द भिवानी पहुंच जाएगा। बार ने अधिवक्ताओं से वायदा किया है कि एक दिसंबर से पहले लिफ्ट संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी से एग्रीमेंट भी हो चुका है। निर्धारित समयावधि में लिफ्ट लगवाने के लिए कंपनी को 40 फीसदी राशि का अग्रिम भुगतान कर दिया गया है। इस प्रयास से करीब 15 साल बाद अधिवक्ताओं और परिसर में आने वाले लोगों को लिफ्ट की सुविधा मिलने जा रही है। – एडवोकेट संदीप तंवर, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें