भिवानी। जेसीआई भिवानी ने अपना 22वां स्थापना समारोह-बढ़ते कदम-2024 मिशन के साथ मनाया। जिसमें पीएसटी-प्रधान, सचिव व काेषाध्यक्ष सहित एलबीजी एवं नए सदस्याें को शपथ ग्रहण करवाई गई। वहीं इस अवसर पर कलाकारों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विधायक घनश्याम सराफ ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे व जेसी माेहन लाल बंसल, जेसी जतिन सिंगला, जेसी हैप्पी ग्राेवर, जेसी रमेश बंसल, अमित बंसल की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम के प्राेजेक्ट डायरेक्टर के रूप में जेसी सुशील बुवानीवाला, जेसी पंकज गाेयल, जेसी सचिन सिंगला व जेसी जतिन मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं जेसी सुशील बुवानीवाला ने बताया कि जेसीआई के द्वारा समाज सेवा के अनेक कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते हैं। शहर में अनेक सेवा के कार्य करती आ रही है, चाहे वे बेसहारा गोवंश की सेवा हो या फिर जरूरतमंद की मदद करना।
इस अवसर पर समाजसेवी पुलकित सिंगला ने जेसीआई के प्रधान पद की शपथ ली। इस मौके पर सेक्रेटरी कैशियर राहुल बासिया, सुशील लोहिया, अमित बंसल, राजीव मित्तल, विवेक अग्रवाल, विकास गुप्ता, रमेश बंसल, रमन जैन, जतिन मित्तल, पंकज, आदित्य मितल, संदीप डॉक्टर कपिल, रमन कुमार, डॉ नीरज मित्तल, अमित डालमिया मौजृद रहे।