भिवानी-त्रिवेणी रोड पर फैली अवैध कॉलोनी में चलती जेसीबी मशीन। सूचना विभाग
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी-त्रिवेणी रोड पर लगभग चार एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण तोड़ने का अभियान चलाया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने बताया कि विभाग अवैध निर्माण की जानकारी जुटा रहा है और इसे हटाने व सील करने का अभियान जारी रहेगा। इसी कड़ी में कॉलोनी के कच्चे रोड नेटवर्क और डिमार्केशन को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक किया कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, प्लाट, मकान, दुकान या सभागार का क्रय-विक्रय न करें। संवाद