फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत

Fri, 23 May 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ड्यूटी पर जाते समय वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव हालुवास निवासी विनोद ने बताया कि वीरवार शाम सात बजे उसका छोटा भाई 44 वर्षीय किशनपाल गांव हालुवास से नीमड़ीवाली बिजली प्लांट में ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन

उसका भाई आर्मी से रिटायर था। गांव पहलादगढ़ से पहले भिवानी की तरफ से एक पिकअप गाड़ी को चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई की इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके कारण स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके भाई को भी काफी चोटें आईं। हादसे में घायल किशनपाल को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें