फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कल से नहरों में नियमित होगी आपूर्ति, शहर के जलघर के टैंकों के लिए जूई फीडर में 359 क्यूसेक पानी

Fri, 23 May 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी की जूई नहर। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के जलघर के टैंकों के लिए जूई फीडर में शुक्रवार को 359 क्यूसेक पानी मिला। हालांकि ये पानी शहरी दायरे के टैंकों को आपूर्ति के लिए ही मिला है, जबकि कल से सुंदर सिस्टम की नहरों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल पूरा शहर जल संकट के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

शहर की कई कॉलोनियों के अंदर तो पिछले दस दिनों से पानी नहीं आ रहा है वहीं शहर की मोडान गली में भी क्षेत्र के लोगों ने पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने पर रोष जताया। शहर के अंदर पेयजल आपूर्ति के लिए मुख्य रूप से तीन जलघर हैं। इनमें निनान, डाबर और पुराना जलघर शामिल हैं। तीनों ही जलघरों के टैंक खाली हो चुके हैं। ऐसे में शेड्यूल से पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अतिरिक्त पानी की मुख्यालय से मांग रखी थी। जिसके बाद वीरवार को मोहला हेड से पानी छोड़ा गया था। शुक्रवार को जूई फीडर में 359 क्यूसेक पानी मिला है।
वहीं मिताथल और सुंदर सब ब्रांच अभी बंद हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो 25 मई से शेड्यूल के हिसाब से नहरों में पानी आएगा। इस बार 2250 क्यूसेक की डिमांड रखी गई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में भी पीने के पानी का संकट बना है। ऐसे में जूई नहर के अंदर अतिरिक्त नहरी पानी की आपूर्ति से शहर के सूख चुके जलघर टैंकों में पानी का भंडारण शुरू हो गया है। जिसके बाद शहरी दायरे में पानी की आपूर्ति जारी रख पाना संभव हो पाएगा। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अभी भी एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन



दस दिनों से नहीं आ रहा घरों में पीने का पानी
शहर के वार्ड नंबर 27 के मोडान गली निवासी प्रेमलता, सुशीला गर्ग, ममता, मीना, अंजू सोनी, रीना, प्रोमिला, आशा, सीमा शर्मा ने बताया कि पिछले 10 दिनों से उनके घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे पहले भी कभी कभार ही नलों से पानी आता रहा है। अधिकारी नागरिकों के फोन नहीं उठाते। इस संबंध में वार्ड पार्षद से भी गुहार लगा चुके हैं। महिलाओं ने बताया कि पीने के पानी को लेकर इतनी विकट स्थिति है कि बच्चे बिना नहाए ही स्कूल जाते हैं। जबकि रोजमर्रा के कामों के लिए भी हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता है। क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति से भी कई वर्षों से इलाके के लोग परेशानी झेलते आ रहे हैं।

फिलहाल जलघर के टैंकों को आंशिक रूप से नहरी पानी की आपूर्ति कराई गई है। जिसके बाद शनिवार से राशनिंग के जरिए शहर में पानी की आपूर्ति दी जाएगी। जब तक जलघर के टैंकों के अंदर पानी का संतोषजनक भंडारण नहीं हो जाता तब तक शहर में पानी की राशनिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन

-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें