फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदुषण के स्तर को नियंत्रण के लिए उप मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त नरेश नरवाल की ओर से दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए उप मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया। उप मंडल स्तरीय इन सभी कमेटियों के ओवरऑल इंचार्ज अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल को बनाया।
विज्ञापन

उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि दिल्ली व एनसीआर रीजन में अक्तूबर से जनवरी तक होने वाले उच्च प्रदूषण स्तर को नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु नियंत्रण मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया कार्य योजना जीआरएपी बनाई। इस योजना के तहत दिल्ली व एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए कमेटी गठित की, जो संबंधित क्षेत्र में वायु प्रदूषण फैलाने वाले कारकों को नियंत्रित रखने का कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर संबंधित उप-मंडल अधिकारी इस कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे। इस कमेटी के अन्य सदस्यों में जिला परिवहन अधिकारी/प्रतिनिधि, संबंधित उप पुलिस अधीक्षक/प्रतिनिधि, सहायक निदेशक, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य श्रम विभाग/प्रतिनिधि, खनन अधिकारी, जिला खान एवं भूविज्ञान विभाग/प्रतिनिधि शामिल हैं। वहीं क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी/ प्रतिनिधि, कार्यकारी अधिकारी/सचिव, नगर परिषद/नगर पालिका, संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, थाना प्रबंधक यातायात को भी शामिल हैं। हरियाणा राज्य प्रदुषण बोर्ड भिवानी के क्षेत्रीय अधिकारी/प्रतिनिधि संबंधित कमेटी के सदस्य सचिव रहेंगे। ये सभी कमेटियां श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना में वर्णित दिशा-निर्देशानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें