फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 2 दुकानों पर मारा छापा

Fri, 04 Apr 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
किराने की एक दुकान पर सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
तोशाम। कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना की 2 दुकानों पर छापा मारकर सैंपल लिए ताकि खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोका जा सके। टीम ने लाल मिर्च, चिप्स आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डाॅ. पुनीत शर्मा ने बताया कि दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की गई। आगे भी सैंपल लेने का अभियान जारी रहेगा। ताकि दुकान मिलावट न कर सकें।
अभियान की सूचना मिलते ही किराना व अन्य खाद्य सामग्री रखने वाले दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। टीम ने तोशाम में रमेश पंसारी व बतरा की दुकानों से सैंपल लिए। सैंपलों को बंद कर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



अधिकारी व आढ़ती, किसानों से तालमेल करके करें खरीद : एसडीएम

तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि अधिकारी व आढ़ती, किसानों के साथ तालमेल करके सरसों की बेहतर खरीद करें। 30 अप्रैल तक सरसों की खरीद की जाएगी। एसडीएम शुक्रवार को अनाज मंडी में पहुंच कर सरसों की खरीद का जायजा लिया।


उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी आदेशों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे शनिवार को मंडी में सरसों बेचने न आए। चूंकि तोशाम अनाज मंडी में क्षमता अधिक सरसों की आवक हुई है। शनिवार को इसकी खरीद पूरी कर ली जाएगी।
कृषि विपणन बोर्ड की सेक्रेटरी सुदेश श्योराण ने बताया कि शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक 1,11,545 क्विंटल सरसों पहुंची है। जबकि 45,611 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है और 32,800 क्विंटल सरसों का उठान भी कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित सरसों का 5,950 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी रेट से खरीद की जा रही है। कोई भी किसान आकर अपनी फसल मंडी में टोकन कटवाकर बेच सकता है। इस मौके पर हरियाणा वेयर हाउसिंग के एमडी दिलबाग सिंह गिल, धर्मबीर सिंह, सर्वेयर रविराज, मंडी प्रधान सुनील दलाल, चेतन शर्मा, सुरेश लाठर उपस्थित रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें